अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन

डॉ कोठारी की नेक्स्ट-जेनरेशन साइंस एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन पर आयोजित सम्मेलन में सहभागिता

उदयपुर/पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, उदयपुर, राजस्थान में 9-10 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले “नेक्स्ट-जेनरेशन साइंस एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” (Next-Generation Science and Sustainable Transformation) पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में शोधार्थियों द्वारा प्रदर्शित पोस्टर्स के मूल्यांकन हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ योगेंद्र कुमार कोठारी निर्णायक के रूप में सहभागिता करेंगे, सम्मलेन के दौरान वे अपना शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

डॉ योगेन्द्र कोठारी

इस सम्मेलन में डॉ कोठारी अपने व्याख्यान में बताएंगे कि सड़क दुर्घटनाओं का एक कारण वाहनों की हेड लाइट में प्रयुक्त सफेद रंग के प्रकाश की एल ई डी की तेज रोशनी के कारण सामने से आ रहे वाहन चालक की आँखों को अस्थायी रूप से देखने में परेशानी होती है ,फलस्वरूप दुर्घटना की संभावना अधिक हो जाती है जबकि 90 के दशक में वाहनों की हेड लाइट में वार्म लाइट (पीलापन लिए हुए सफ़ेद ) का उपयोग होता था, जो आँखो के लिए अधिक सुरक्षित माना जाता है ,वाहन दुर्घटनाओं में कमी आये इसके लिए वाहनों की हैड लाइट में सफ़ेद एल ई डी लाइट के स्थान पर वार्म लाइट का उपयोग करना चाहिए

Leave a Reply

Discover more from दैनिक राघवकीर्ति Daily Raghavkirti आपका अपना समाचार पत्र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading