कुंड सफाई एवं पौधारोपण

त्रिशूल गण वाहिनी

जलसंरचनाओं का संरक्षण, हर नागरिक का कर्तव्य – श्री नागर


उज्जैन। त्रिशूल शिवगण वाहिनी द्वारा उज्जैन शहर की जल संरचनाओं की स्वच्छता का बीड़ा उठाया गया है, जिसके अंतर्गत मंगलनाथ, सिद्धनाथ घाट पर सफाई का कार्य पिछले दिनों किया गया तथा आज पितृपर्व के अवसर पर गया कोटा तीर्थ पर वृक्षारोपण और कुंड की सफाई का कार्य किया गया.
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक सुरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि शहर की जल संरचनाओं को लगातार साफ करने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है.
संस्थापक आदित्य नगर ने बताया कि आज पितृपर्व के अवसर पर गया कोटा तीर्थ पर कुंड की सफाई का कार्य करने के साथ ही वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें पंडित पुजारीयों और श्रद्धालुओं द्वारा भी अभियान में भाग लिया गया. उन्होंने बताया कि शहर में जल संकट की स्थिति आने वाली है इसलिए जलसंरचनाओं का साफ होना अत्यंत आवश्यक है. जल संवर्धन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. पर्यावरण ध्यान में रखकर अपने पूर्वजों के निमित्त गयाकोटा तीर्थ पर वृक्षारोपण का कार्य किया गया जिसमें पीपल, बिल्व पत्र, गूलर, बरगद के पौधों का रोपण किया गया.
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज सचिव शैलेंद्र द्विवेदी, प्रदेश मंत्री द्वय पंडित चंद्रशेखर शर्मा शैलेश दुबे नगर अध्यक्ष विनय कुमार ओझा, द्वारकाधीश शास्त्री, देवेंद्र पंचोली, प्रकाश व्यास, रमेश रघुवंशी, स्वप्निल शास्त्री, राकेश गुरु , पार्षद सपना सांखला, विराट शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Discover more from दैनिक राघवकीर्ति

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading