जंगी प्रदर्शन

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

प्रांताध्यक्ष श्री श्याम जोशी और प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेश भर की जिला शाखाओं नें अपनी मांगों का मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा । इस ज्ञापन प्रदर्शन में हज़ारों पेंशनर्स नें सहभागिता कर एकजुटता का परिचय दिया ।

उज्जैन –

पेंशनर्स की विभिन्न लंबित मांगों एवं समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा, जिला उज्जैन द्वारा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। रैली मेला कार्यालय से प्रारंभ होकर कोठी रोड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में पेंशनर्स शामिल हुए। इस दौरान पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली के समापन के बाद पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से पेंशनर्स को लंबे समय से प्रभावित कर रही विभिन्न समस्याओं के शीघ्र निराकरण, कर्मचारियों के समान महंगाई राहत सहित अन्य लंबित पेंशन संबंधी लाभ प्रदान करने तथा पेंशनर्स के हित में शासन स्तर पर आवश्यक निर्णय लेने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अशोक दुबे ने किया। इस अवसर पर पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स ने अपने सेवाकाल में प्रदेश के विकास एवं शासन की विभिन्न व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद उनके सामने आने वाली आर्थिक, चिकित्सा एवं पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की जिम्मेदारी है। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण के लिए संयुक्त मोर्चा द्वारा एकजुट होकर शासन का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। ज्ञापन में शामिल 12 सूत्री मांगों पर शासन से सकारात्मक एवं शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में संयुक्त मोर्चा आगामी रणनीति पर विचार करेगा। कार्यक्रम में आभार चंद्रशेखर जोशी ने माना। यह जानकारी पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के मीडिया प्रभारी डॉ. स्वामीनाथ पांडेय ने दी। इस अवसर पर इंजीनियर्स पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष कोमल भूतड़ा, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.के. सोलंकी, अरविंद भटनागर, उज्जैन पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष देवेंद्र व्यास, प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला संयोजक सोहनलाल पण्ड्या, भगवान सिंह उपाध्याय, जगदीश शर्मा, आर.के. चेलावत, उज्जैन वरिष्ठ पेंशनर संघ के हरिहर शर्मा, सज्जन सिंह सेन, संध्या दीक्षित, पुष्पलता व्यास, हवसी गवली, वर्षा पोल, प्रतिभा, सुनीता उपाध्याय सहित विभिन्न पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

शाजापुर –

प्रमुख पेंशनर एसोसियशन एवं विधुत मंडल पेंशनर एसोसियशन के संयुक्‍त आव्‍हान पर जिला मुख्‍यालय शाजापुर पर कलेक्‍टर कार्यालय में सभी विभाग से सेवा निवृत्‍त हुए पेंशनर एकत्रित हुए वहा पर जमकर नारे बाजी कर 13 सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन मुख्‍य सचिव म०प्र० शासन भोपाल एवं अपर मुख्‍य सचिव वित्‍त विभाग म०प्र० शासन भोपाल के नाम श्री जगदीशजी वर्मा अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर को 18.8.2026 के दोपहर 01 बजे जिला अध्‍यक्ष एवं प्रांतीय महामंत्री श्री रघुवीर सिंह पवार के नेतृत्‍व में ज्ञापन सौंपा, जिसमें 13 सूत्रीय प्रमुख मांगे है जिसमें प्रमुख मांग है कि जनवरी 2026 से सेवा निवृत्‍त होने वाले पेंशनरो को शीघ्र ही पेंशन चालू की जावें म०प्र० विधुत मंडल से सेवा निवृत्‍त पेंशनरो को पेंशन की गांरटी दी जावें।

मुख्य मांगें इसप्रकार हैं –

केंद्र के पेंशनरों समान राज्य के पेंशनरों को भी समय-समय पर स्वीकृत मंहगाई राहत दी जाय, छठे वेतन आयोग का एरियर माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार 6%ब्याज सहित दिया जाय,सभी पेंशनरों को निःशुल्क उपचार दिया जाय, विद्युत मण्डल के पेंशनरों को पेंशन गारंटी दी जाय ओर उनकी पेंशन कोषालय के माध्यम से दी जाय, पेंशनरों को वर्ष 2016 से जिनकी सेवा 35वर्ष पूर्ण हो गई है उन्हें चतुर्थ समयमान दिया जाय, इत्यादि 13 सूत्री मांग को लेकर यह ज्ञापन प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर चार नवीन सदस्यों द्वारा संगठन की सदस्यता ग्रहण की गई। ज्ञापन प्रस्तुत करते समय एसोसिएशन के निम्न सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहें। दीवान सिंह यादव संरक्षक राजेन्‍द्र शर्मा सरक्षक टी आर सिसोदिया संरक्षक संतोष सचान संरक्षक जिला सचिव कीरत सिंह बुंदेला, जिला महामंत्री तिलोक चन्‍द्र भालोट, महिला प्रकोष्‍ठ जिला अध्‍यक्ष मधुकांता दवे, संरक्षक संतोष शर्मा, शंकरलाल शर्मा, महेंद्र सिंह दीक्षित दीक्षित,पुलिस विभागीय समिति अध्‍यक्ष भगवान पुरी गोस्‍वामी, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग समिति अध्‍यक्ष संजय अष्‍ठाना, पीएचई विभागीय समिति अध्‍यक्ष म0प्र0 विधुत मण्‍डल पेंशनर एसोसिएशन जिला अध्‍यक्ष के एस पाण्‍डे, जिला सचिव मनोहर सिंह नायक, शिवाजी सोनी उपाध्यक्ष, उमराव सिंह मंडलोई उपाध्यक्ष,हरीश ठोमरे उपाध्यक्ष, अनिल शर्मा उपाध्यक्ष, महेन्‍द्र सिंह सिसोदिया, रामचन्‍द्र वर्मा, पन्‍नालाल राठौर, संयुक्‍त सचिव कमल किशोर कटारिया, राजेन्‍द्र सक्‍सेना, महेन्‍द्र सिंह दीखित, शेखमयूदिन, रतनलाल सिसोदिया, अब्दुल गफ्फार, बालकिशन शर्मा, अशोक भावसार, मानसिंह, माखन लाल सोनी, कैलाश नारायण शर्मा, जगदीश पंथी, प्रदीप सक्सेना, पन्ना लाल राठौर, महेंद्र सिंह, नवीनचंद नागर, अनिल आचार्य, सदाशिव शर्मा, कृष्ण राव जाधव, चंद्रप्रकाश ओमप्रकाश आर्य, दिलशाद खान, शाकिर खान, राम सिंह , राजाराम आंजना, शिवेन्‍द्र श्रीवास्‍तव, मनोहरलाल शर्मा, भगवती प्रसाद त्रिवेदी, प्रेमकिशोर चौहान, कमल किशोर कोरी, आर एस जाटव, उमराव सिंह मण्‍डलोई , आजम खान , मुकेश पुरोहित,राजाराम आंजना, अमृतलाल, राम सिंहजी, नारायण मरु, संजय बोस, सहित सेकडो पेंशनर उपस्थित रहे ।

ग्वालियर

आज प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के आव्हान पर म प्रदेश विधुत वितरण निगम पेंशनर्स डिप्लोमा इजीनियर पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर नगर निगम पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर म प्र सहयोग दिया कर्मचारी/पेंशनर्स को 2%0डीए /डीआर सहित 12सूत्रीय ज्ञापन डा श्री महेश सिंह तहसीलदार को सौंपा गया ।

सर्व श्री नंदकिशोर गोस्वामी एस के जायसवाल जेपी नामदेव शिवराज सिंह सिकरवार आरके शर्मा बृजमोहन झा अशोक चौहान आर पी शर्मा डा प्रीतमसिंह कुशवाह ओपी अजमेरिया सीताराम जरसोनिया जगमोहन गुप्ता जोगेंद्र सिंह भदौरिया राजाराम सिंह सेंगर वीडी सविता प्रवीण राजपूत मनोज जौहरी पुरुषोत्तम झा रामशंकर हरदेनिया नरेश गुप्ता गुरु जी मानसिह अशोक सोनी रामसिंह प्रधान रामप्रकाश एच एम प्रसाद अजय शर्मा सुखलाल अम्ब राजेन्द्र शर्मा इंद्रवीर चौहान राजनारायण दुवेद्वी आर एन जोशी एस पी पाण्डेय अनिरुद्ध सुर्वे सुभाष चंद्र जैन मदनलाल गुप्ता होतम सिंह गुर्जर ध्रुव सिंह यादव ओपी साहू जीडी साइया शिवकुमार अग्रवाल अशोक चौहान रामअवतार मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

One response to “जंगी प्रदर्शन”

  1. Nand KIshore Goswami Avatar
    Nand KIshore Goswami

    बहुत बहुत आभार आपका आदरणीय ऐसे ही आशीर्वाद एवं स्नेह बनाए रखें 🙏🙏🙏

Leave a Reply

Discover more from दैनिक राघवकीर्ति Daily Raghavkirti आपका अपना समाचार पत्र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading