श्रावण-भादौ मास की व्यवस्थाओं का मंदिर प्रशासक नें किया निरीक्षण
उज्जैन | श्रावण-भादौ मास में भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक ने शुक्रवार को श्री महाकाल महालोक, श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर, गेट क्रमांक-1, गेट क्रमांक-4, दर्शन पथ, हरसिद्धि माता मंदिर चौराहा, बड़ा गणेश, पार्किंग स्थल सहित अन्य प्रमुख व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण एवं भ्रमण किया।




निरीक्षण के दौरान श्री कौशिक ने श्रावण-भादौ मास के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं का स्थल पर भ्रमण कर विस्तृत अवलोकन किया तथा आवश्यक सुधारात्मक एवं आगामी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए फ्लेक्स होर्डिंग एवं दिशा-सूचक संकेतक, मोबाइल लॉकर, निःशुल्क जूता-चप्पल स्टैंड, बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, दान काउंटर, दर्शन लाइन संचालन, लड्डू प्रसाद काउंटर, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य श्रद्धालु सुविधाओं की समीक्षा की।
श्री कौशिक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण-भादौ मास की सभी व्यवस्थाए सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित होना सुनिश्चित करें। श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
निरीक्षण के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply