DEO का दौरा-18 कर्मचारी अनुपस्थित

डीईओ एवं डीपीसी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

उज्जैन, 28 अप्रैल। कलेक्‍टर श्री रोशन कुमार सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला स्त्रोत् समन्वयक ने मंगलवार को प्रातः 10.05 पर श्री महेंद्र खत्री एवं श्री अशोक त्रिपाठी के दल ने बीआरसी उज्जैन ग्रामीण एवं शहर के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बीआरसी उज्‍जैन ग्रामीण कार्यालय में विकासखंड स्त्रोत् समन्वयक ( ग्रामीण ) श्री राजकुमार पाल उपस्थित मिले। बीआरसी उज्‍जैन ग्रामीण कार्यालय में 8 कर्मचारी एवं बीआरसी उज्जैन शहर श्री विजय पगारे और बीआरसी उज्‍जैन शहर कार्यालय के 9 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीईओ श्री खत्री ने बीआरसी उज्‍जैन ग्रामीण श्री पाल को छोड़ अन्य सभी 18 कर्मचारियों का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए। डीईओ ने बताया कि इस प्रकार से कार्यालयों के निरीक्षण आगामी दिवस में पूरे जिले में किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, संकुल कार्यालय ग्रीष्मावकाश में पूर्ण रूप से संचालित मिले सभी कर्मचारी अपने नियत समय प्रातः 10 बजे कार्यालय में उपस्थित हो ओर 6 बजे बाद ही कार्यालय छोड़े। अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे । इस अवसर पर एडीपीसी समग्र शिक्षा श्री गिरीश तिवारी भी उपस्थित थे।

शि़क्षा विभाग में चर्चा हैं कि यदि शिक्षक अनुपस्थित रहते तो अधिकारी उन्हें तत्काल निलंबित करते । ग़नीमत हैं अनुपस्थित कर्मचारियों में कुछ अधिकारी स्तर के भी हैं सो केवल वेतन कटौती तक ही दंड सिमट गया ।

Leave a Reply

Discover more from दैनिक राघवकीर्ति

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading