ब्राह्मण समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
उज्जैन .दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सायं काल 6 बजे अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी के आश्रम गोपालधाम अंकपात मार्ग उत्तरामुखी हनुमान के सामने अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में खेल, शिक्षा, वैदिक परंपरा, साहित्य आदि क्षेत्रों की प्रतिभाओं का स्वागत, सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि मुंशी प्रेमचन्द्र सृजन पीठ के निदेशक श्री मुकेश जोशी, वरिष्ठ अभिभाषक श्री जियालाल शर्मा, संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री यश शर्मा, गोपालधाम आश्रम के संस्थापक श्री दिनेश त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय सचिव श्री शैलेन्द्र द्विवेदी थे।
मुख्य अतिथि के रूप में श्री मुकेश जोशी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा का बडा महत्व है। शिक्षा ही एक ऐसा क्षेत्र है जिससें विद्यार्थियों का संर्वागीण विकास संभव है।
इस अवसर पर श्री यश शर्मा ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा हज़ारों वर्षों से चली आ रही एक समृद्ध, निरंतर और अटूट वैचारिक धारा है, जो वेदों, उपनिषदों, पुराणों, आयुर्वेद, योग और दर्शन जैसे प्राचीन ग्रंथों पर आधारित है। यह परंपरा आध्यात्मिकता के साथ.साथ विज्ञान, कृषि, खगोलशास्त्र, साहित्य और कला का अनूठा मिश्रण हैए जो मानव कल्याण और सतत विकास को केंद्र में रखती है।
प्रतिभा सम्मान प्राप्त करने वालों में शौर्य भारत शर्मा, सुधीर निलेश शर्मा, जानवी निलेश शर्मा, अंश गोपाल शर्मा, अभिलाषा शिरीष दुबे, कार्तिक मयंक श्रोत्रिय, काव्या कपिल पाण्डेय, याज्ञ भावेश शर्मा, दिव्य सुलभ जोशी, नित्या अंशुल आचार्य, सर्वा अंशुल आचार्य, सुश्री अदिति अवस्थी, दर्श भारती, हनिश गिरि ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के सर्वश्री दिनेश रावल स्वामी दिलमिलाके, शैलेष दुबे, चन्द्रशेखर शर्मा, रामगोपाल शर्मा, रामेश्वर जोशी, अजय आचार्य, दीपक शर्मा, शिरीष दुबे, गोपाल शर्मा, अरूण शर्मा, अरविन्द जोशी, राजकुमार जोशी, भारत षर्मा, अजयप्रकाश मेहता, मयंक श्रोत्रिय, गोपाल त्रिवेदी, राजेन्द्र शर्मा, श्रीमती कीर्ति शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर वैदिक बटुकों द्वारा मंगलाचरण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजना शुक्ला ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति संयोजक शैलेष दुबे ने माना ।

Leave a Reply