राष्ट्रपति नें जारी की सूची
नई दिल्ली/राष्ट्रपति द्वारा 6 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक और डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल का ऐलान किया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार, ओम प्रकाश माथुर को केरलम से सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को केरलम से ट्रांसफर कर तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।
नई नियुक्तियों के तहत ओम प्रकाश माथुर (जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं) को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।
परिचय – नई राज्यपाल ( कर्नाटक प्रदेश )

हरियाणा की वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह कारगिल युद्ध में शहीद हुए बीएसएफ डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की पत्नी हैं। डॉ. यादव महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य भी रही हैं।
रसायन विज्ञान में आई आई टी रूड़की से एमएससी और पीएचडी करने वाली डॉ यादव,2019 से 2022 तक राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं ।

Leave a Reply