पत्रिका सोल स्पेस 2026 का विमोचन
इन्दौर/ प्रीतमलाल दुआ सभागृह में आयोजित “हैप्पीनेस सिम्पोजियम” में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर कमिश्नर डॉ सुदाम पी खाड़े थे।




आयुक्त श्री खाड़े नें इस अवसर पर संबोधित करते हुए हैप्पीनेस को मानवीय जीवन का सबसे महत्वपूर्ण स्वभाव बताया। श्री अमृतसर साहिब से पधारी हैप्पीनेस डिज़ाइनर मुख्य वक्ता हैप्पीनेस डिज़ाइनर डॉ पारुल मिन्हास थी। उन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के अनुभव साझा करते हुए कहा कि हमारे स्कूल, कॉलेज और घरों की डिज़ाइन इस तरह से होना चाहिए कि डिज़ाइन में हैप्पीनेस का कोशिएंट ज़्यादा से ज़्यादा हो। ये बच्चों के विकास और जीवन के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होगा।


हृदय सर्जन डॉ मुकेश मोढ़ विशेष अतिथि थे। उन्होंने हैप्पीनेस के कई पहलुओं पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के एमओसी आईआईएम इंदौर के प्रोफे डॉ पवन कुमार सिंह थे। डॉ गुरमीत सिंह नारंग ने सोल स्पेस प्रकाशन का ब्योरा दिया और डॉ प्रकाश छज्जलानी ने आभार व्यक्त किया। संस्था के अध्यक्ष श्री रवि गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष की “सोल स्पेस” पत्रिका की थीम “रेडियंट जॉय” है। सोल स्पेस में दुनिया के कई देशों से जीवन और हैपीनेस पर आधारित कई विशेषज्ञों ने आर्टिकल्स लिखे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply