प्रतिनिधिमंडल और वित्त मंत्री जी के बीच हुई सार्थक चर्चा
भोपाल/ प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष श्री श्याम जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा से भोपाल में भेट की ।


पेंशनर्स हितों की मांगो से संबंधित 13 सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन दिया गया । ज्ञापन पर सार्थक चर्चा करते हुए वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने आश्वस्त किया कि शासन द्वारा जितनी मदद समस्याओं के निराकरण में हो सकेगी उतनी कोशिश करके प्रदेश के पेंशनरों का भला करूंगा । उसके पश्चात उनके आश्वासन के अनुरूप अतिरिक्त संचालक श्री रूपेश से 13 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की उन्हें अवगत कराया की सरकार धारा 49 की सहमति को विलुप्त करे या फिर शासकीय संकल्प विधान सभा में प्रस्तुत कर 25 सालों से मंहगाई राहत का दर्द झेल रहे पेंशनरों को मुक्ति देवे साथ ही 32 माह और 27 माह के एरियर्स की राशि इस सहमति के झंझट के कारण बिना मंहगाई राहत के एरियर्स का भुगतान करें, साथ ही 1 जनवरी 2016 के पूर्व के पेंशनर की पेंशन कम है इसलिए सेवा निवृत्ति की तारीख से वेतन निर्धारण बिना एरियर्स के 31.12.2015 को 50 प्रतिशत पेंशन निधारित की जाय, स्वास्थ्य बीमा में प्रीमियम की राशि 4 प्रतिशत अत्यधिक है उसे संगठन के सुझाव अनुसार तय किया जाय और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की उन्होंने संगठन द्वारा 13 सूत्रीय मांग पत्र के साथ 32 माह और 12.05.2017 के लाभ सहित 27 माह के एरियर का भुगतान संबंधी ज्ञापन प्रमुख सचिव वित्त को भेजकर संगठन के प्रत्येक बिंदु पर विस्तृत प्रतिवेदन भेजने का पत्र भेजने के निर्देश दिए । प्रतिनिधि मंडल में कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्री एल एन कलसिया, श्री बाबूलाल शर्मा प्रांतीय महामंत्री श्री आर के श्रीवास्तव,जबलपुर श्री मनोहर सिह राठौर भोपाल शाखा के अध्यक्ष श्री रजक सम्मिलित रहे ।
यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता राघवकीर्ति,ज़िलाध्यक्ष अशोक दुबे नें संयुक्त रूप से दी ।

Leave a Reply