कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट

कक्षा पांचवीं और आठवीं का रिजल्ट शुक्रवार 13 मई, 2022 को दोपहर 3 बजे किया जाएगा घोषितप्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा, श्रीमती रश्मि अरुण शमी राज्य शिक्षा केन्द्र के सभा कक्ष में सिंगल क्लिक के माध्यम से घोषित करेंगी परिणाम।प्रदेश के शासकीय विद्यालयों की कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के वार्षिक मूल्‍यांकन का परिणाम शुक्रवार, 13 मई 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित किया जायेगा। प्रमुख सचिव स्‍कूल शिक्षा श्रीमती रश्मि अरूण शमी, राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के सभाकक्ष क्रमांक 2 में पेार्टल पर क्लिक कर परिणाम घोषित करेंगी। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के यूट्यूब चैनल https://youtu.be/8i_zHGEpP9s पर दोपहर 2:55 बजे से किया जायेगा।

संचालक राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि कक्षा पांचवी की परीक्षा में लगभग 8.26 लाख और कक्षा 8 की परीक्षा में लगभग 7.56 लाख बच्‍चे सम्मिलित हुए हैं। ये सभी बच्‍चे अपना परिणाम राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र पोर्टल की पब्लिक लिंक https://www.rskmp.in/BoardExam/Result/StudentResult.aspx पर अपना समग्र आई.डी. डालकर देख सकेंगे। साथ ही शिक्षकगण अपनी कक्षा का विद्यार्थीवार एवं प्रभारी शिक्षक/हेडमास्‍टर अपने स्‍कूलों का विद्यार्थीवार और कक्षावार परिणाम भी राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के पोर्टल http://www.rskmp.in पर अपनी लॉग इन के माध्‍यम से देख सकेंगे। उल्‍लेखनीय है कि, लगभग 12 वर्षों बाद प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं का वार्षिक मूल्‍यांकन, बोर्ड परीक्षाओं के अनुरूप आयोजित किया गया है। जिसमें राज्‍य स्‍तर से परीक्षा प्रश्‍न पत्रों का निर्माण, नजदीकी स्‍कूलों में परीक्षा केन्‍द्रों का निर्धारण, दूसरे स्‍कूलों और दूसरे जिलों में कॉपियों का मूल्‍यांकन तथा केन्‍द्रीकृत तथा ऑनलाइन परिणाम जैसी प्रक्रियाऐं अपनाई गई हैं। इसके साथ ही शिक्षा का अधिकार कानून में किए गए संशेाधन के आधार पर इस वर्ष से वार्षिक मूल्‍यांकन के आधार पर अगली कक्षा में कक्षोन्‍नति, पूरक परीक्षा और अनुर्तीण होने पर उसी कक्षा में रोके जाने के प्रावधान भी किए गए हैं।

Leave a Reply

Discover more from दैनिक राघवकीर्ति Daily Raghavkirti आपका अपना समाचार पत्र

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading